{"_id":"68ffd4fb52988ecfc609bd88","slug":"cattle-smuggler-wanted-in-gangster-case-arrested-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-147900-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: गैंगस्टर के मामले में वांछित पशु तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: गैंगस्टर के मामले में वांछित पशु तस्कर गिरफ्तार
Tue, 28 Oct 2025 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 28 Oct 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज। स्थानीय पुलिस ने गैंगस्टर के मामले में वांछित एक पशु तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष तमकुहीराज सुनील कुमार वर्मा ने बताया पशु तस्करी गिरोह से जुड़े बिहार के पटना जिले के खुशीयालचक निवासी हरेंद्र राय के खिलाफ पशु तस्करी के केस दर्ज हैं। जांच में स्पष्ट हुआ कि पशु तस्करी गिरोह से जुड़ा आरोपी बड़े पैमाने पर संगठित गिरोह के साथियों के साथ गोवंशों को वध के लिए यूपी से बिहार, बंगाल आदि स्थानों पर भेजता है।
पुलिस आरोपी पशु तस्कर के खिलाफ गैंगस्टर की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी थी। तमकुहीराज पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर आरोपी को बिहार के पटना से गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया।