{"_id":"64f8d275cdc00412c808ccb7","slug":"catching-the-miscreants-is-far-away-the-police-could-not-even-identify-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1016-4166-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बदमाशों को पकड़ना दूर, पहचान भी नहीं कर सकी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बदमाशों को पकड़ना दूर, पहचान भी नहीं कर सकी पुलिस
Thu, 07 Sep 2023 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 07 Sep 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
रामकोला। लक्ष्मीगंज गेट के पास कस्टमर सर्विस प्वाइंट (सीएसपी) संचालक से हुई लूट के मामले में पुलिस अभी तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची है। लोकल बदमाशों के अलावा गैर जिलों के बदमाशों पर भी पुलिस की नजर है। संभावित ठिकानों पर पुलिस दबिश दे रही है।
रामकोला-कप्तानगंज मार्ग पर लक्ष्मीगंज गेट के पास धोधरही गांव के निवासी अनिल यादव सीएसपी संचालित करते हैं। मंगलवार को दोपहर में बाइक सवार तीन बदमाशों ने असलहे के बल पर 2.30 लाख रुपये लूट लिए थे। तीनों बदमाश हेलमेट लगाए थे। सीसीटीवी फुटेज में पुलिस बदमाशों को देखने के बाद उनके कद काठी के जरिए पहचान करने में जुटी है। जिले के अलावा देवरिया, महराजगंज और गोरखपुर जिले में भी पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। कुछ संदिग्ध लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हालांकि, 24 घंटे बाद भी पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। दिनदहाड़े हुई लूट की घटना से लक्ष्मीगंज गेट के दुकानदारों में भय व्याप्त है।
इस बाबत इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि संदेह के आधार कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।