फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   cash problem in kushinagar

कैश न मिलने से नाराज लोगों ने सड़क पर लगाया जाम

Tue, 03 Jan 2017 11:21 PM IST
कुशीनगर/ ब्यूरो
कुशीनगर/ ब्यूरो Updated Tue, 03 Jan 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
cash problem in kushinagar
एटीएम पर लाइन। - फोटो : अमर उजाला
दो दिन से रुपये नहीं मिलने से नाराज लोगों ने मंगलवार को पीएनबी शाखा के सामने रामकोला-कप्तानगंज मार्ग को जाम कर दिया। सड़क जाम की जानकारी मिलने पर पहुंचे रामकोला के विधायक ने बैंक अफसरों के साथ ही डीएम से फोन पर वार्ता की। शुक्रवार से कैश बंटने के आश्वासन पर लोगों ने जाम समाप्त किया।
विज्ञापन

रामकोला की पंजाब नेशनल बैंक शाखा में आये दिन कैश खत्म होने से हंगामा की स्थिति बनी रहती है। सोमवार को भी इस शाखा में रुपये नहीं मिले और मंगलवार को भी यही स्थिति रही। इससे नाराज लोगों ने सुबह करीब 11 बजे बैंक के सामने सड़क जाम कर धरना शुरू कर दिया। इसी दौरान विधायक डॉक्टर पूर्णमासी देहाती भी पहुंच गए। लोगों ने विधायक को बताया कि नोटबंदी के बाद से अब तक यहां कभी एक हजार तो कभी दो हजार रुपये ही मिल रहे हैं। विधायक ने बैंक प्रबंधक के अलावा डीएम से भी फोन पर बात की। इसके बाद शाखा प्रबंधक को मौके पर बुलाया गया। शाखा प्रबंधक ने शुक्रवार से भुगतान कराने का आश्वासन दिया। विधायक ने कहा की अगर शुक्रवार को भुगतान नहीं मिला तो वे भी ग्राहकों के साथ सड़क पर उतरेंगे। इसके बाद विधायक ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम व धरना समाप्त कराया। इस दौरान एसओ गजेंद्र राय सहित तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन


फुटकर ने बढ़ाई दिक्कत
लक्ष्मीगंज। नोटबंदी के बाद शुरू हुई दिक्कत अब तक खत्म नहीं हुई है। अब भी लोगों को दो हजार रुपये की नोट के फुटकर के लिए परेशान होना पड़ रहा है। बड़े दुकानदार भी दो हजार रुपये का फुटकर नहीं दे पा रहे हैं। इसकी वजह से लोगों को सामान खरीदने में परेशानी हो रही है। महेश, मुनीब, इरशाद, जयंत आदि का कहना है कि बैंक से दो हजार रुपये का नोट मिलने पर फुटकर की समस्या आ रही है। कई जगह दुकानदार फुटकर न होने के चलते इस नोट को लेने से मना कर दे रहे हैं। व्यापारी अशोक, रंजीत, मुकेश आदि ने बताया कि बड़े नोट का फुटकर कराना गंभीर समस्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed