फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Cash and jewelery saved for daughter's wedding stolen

Kushinagar News: बेटी की शादी के लिए जुटा कर रखी नकदी और गहने चोरी

Mon, 04 Nov 2024 03:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 04 Nov 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Cash and jewelery saved for daughter's wedding stolen
नेबुआ नौरंगिया। रामकोला थाना क्षेत्र के हरपुर गांव के लाला टोला में शनिवार रात चोरी हो गई। बेटी की शादी के लिए जुटा कर रखी नकदी और गहने चोर उठा ले गए। सोमवार को तिलक कार्यक्रम है। गृहस्वामी ने पुलिस को तहरीर दे दी है। गांव के लोगों ने प्रदर्शन कर चोरी की घटना का जल्द से जल्द पर्दाफाश करने की मांग की।
विज्ञापन

लाला टोला निवासी रामचंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उसकी नातिन अंजली की शादी 24 नवंबर को होनी है। तिलक 4 नवंबर को है। इसके लिए 50 हजार रुपये व 32 हजार का मंगल सूत्र, 22 हजार का झुमका, 18 हजार की बाली, 10-10 हजार के टीके, 20 हजार के चांदी के गहने व साड़ियां व कपड़े आदि खरीद कर रखे गए थे। शनिवार देर रात को बिजली गुल हो गई थी। इस दौरान चोर घर में घुसे और पेटी और बाक्स तोड़कर सामान चुरा ले गए। परिवार वालों को इसकी जानकारी रविवार भोर में हुई।
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं गांव के लोगों ने पीड़ित परिवार के साथ विरोध प्रर्दशन कर एसपी से चोरी की घटना का शीघ्र पर्दाफाश कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि पुलिस यदि रात्रि में गश्त करती तो इस तरह की वारदात नहीं होती। प्रर्दशन के दौरान मीरा, अरती, सत्यनारायण, रामअवतार, संजय, कुलदीप, सतीश, बृजनराण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि मामला संज्ञान में है। इसकी जांच की जा रही है। शीघ्र घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस टीम लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed