फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Case will be registered against those who do not give vehicles in elections

Kushinagar News: चुनाव में वाहन नहीं देने वालों पर दर्ज होगा केस

Thu, 23 May 2024 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 23 May 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Case will be registered against those who do not give vehicles in elections
पडरौना। जिले में लोकसभा चुनाव की तैयारी युद्धस्तर पर शुरू हो गई है। परिवहन विभाग ने चुनाव के लिए बस समेत अन्य वाहनों का अधिग्रहण शुरू कर दिया है। परिवहन विभाग की तरफ से अधिग्रहित वाहनों को 28 मई को उपस्थिति दर्ज कराने की नोटिस भेजा गया है। चुनाव के लिए वाहन न देने वाले मोटर मालिकों पर परिवहन विभाग सख्त कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

परिवहन विभाग की मानें तो पोलिंग पार्टी और पोलिंग सामग्री को पोलिंग बूथों तक पहुंचाने के लिए वाहनों का अधिग्रहण करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इन वाहनों के ड्राइवरों का लाइसेंस और वाहनों का परमिट जमा कराए जाएंगे। लोकसभा सामान्य निर्वाचन के लिए मतदान कार्मिकों को बूथ तक पहुंचाने के लिए 800 बसों की आवश्यकता के साथ करीब एक हजार हल्के वाहन यथा-बोलेरो, टाटा सूमो आदि की आवश्यकता है। इसके अलावा 30 मालवाहक वाहन स्वामियों को वाहन के अधिग्रहण आदेश पुलिस व प्रवर्तन स्टाफ द्वारा तामील करा दिया गया है। इन अधिग्रहित वाहनों को 28 मई तक जिला मुख्यालय स्थित बुद्ध पार्क में भेजने की बात कही गई है। चुनाव के लिए वाहन उपलब्ध न कराने वाले स्वामी व चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इस संबंध में एआरटीओ मोहम्मद अजीम ने कहा कि चुनाव में प्रयुक्त होने वाले सभी वाहनों को अधिग्रहण आदेश भेज दिया गया है। सभी वाहनों को 28 मई की शाम तक उपस्थिति दर्ज कराने के लिए कहा गया है। इसमें वाहन नहीं भेजने वाले वाहन स्वामियों को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण लिया जाएगा। उनकी तरफ से संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed