फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Case will be registered against those asking for money in the name of housing: BDO

आवास के नाम पर धन मांगने वालों पर दर्ज होगा केस : बीडीओ

Thu, 29 Aug 2024 01:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Case will be registered against those asking for money in the name of housing: BDO
प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर पात्रों के चयन के लिए सर्वे को लेकर हुई गोष्ठी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पकड़ियार बाजार। प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर पात्रों के चयन के लिए सर्वे पर बुधवार को ब्लाॅक सभागार में उन्मुखीकरण गोष्ठी का आयोजन कर बिंदुवार जानकारी ग्राम प्रधानों को दी गई। प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव ने बैठक में बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से वंचित पात्र लाभार्थियों का गांव-गांव सर्वे कराकर लाभान्वित किया जाएगा।
बीडीओ ऊषा पाल ने बताया कि योजना के पात्र लाभार्थियों को हर ग्राम पंचायतों में सचिवों द्वारा सर्वे कर उसमें से पात्र लाभार्थियों का चयन करना है। आवास नि:शुल्क है। गांव का जो भी व्यक्ति पात्र है उसे परेशान होने की जरूरत नहीं है, उसे लाभ मिलेगा। आवास के नाम पर प्रधान, सचिव या कोई भी बिचौलिया धनराशि की मांग करता है तो सीडीओ, परियोजना निदेशक के मोबाइल नंबर पर या विकास खंड कार्यालय पर शिकायत दर्ज कराएं उस कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान भीम यादव, सुरेश पांडेय, रविन्द्र यादव, शम्भू गुप्ता, जाकिर भाई, रियाजउद्दीन, चंद्रिका कुशवाहा, रवि कुशवाहा, इस्तयाक, उमेश, सुरेन्द्र कुशवाहा, हेमंत शुक्ला, राजेश सिंह, शत्रुंजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed