{"_id":"639a12c283ffdc690a72b35d","slug":"case-registered-in-case-of-burning-of-shack-kushinagar-news-gkp460869027","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: झोंपड़ी फूंकने के मामले में दर्ज हुआ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: झोंपड़ी फूंकने के मामले में दर्ज हुआ मुकदमा
विज्ञापन
झोंपड़ी फूंकने के मामले में दर्ज हुआ मुकदमा
एसपी के निर्देश पर हरकत में आई पुलिस
-मौके पर पहुंचकर पीड़ित से ली जानकारी
मथौली बाजार। कप्तानगंज थाना क्षेत्र गांव बहुआस के कुंजी टोला में झोपड़ी फूंकने के मामले में मंगलवार की देर शाम मुकदमा दर्ज हुआ। एसपी धवल जायसवाल ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। उनके निर्देश के बाद पुलिस हरकत में आई। अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। बहुआस गांव के कुंजी टोले की विधवा महिला इंद्रावती परिवार के साथ रहती है। शनिवार भोर में एक केले के पत्ते पर तंत्र मंत्र का हवाला देकर अज्ञात व्यक्ति ने घर जलाने और अन्य अनहोनी की धमकी दी। विधवा महिला ने जब इस धमकी पर ध्यान नहीं दिया तो रविवार की रात उसकी झोपड़ी में आग लगा दी गई। आग की चपेट में आकर महिला के ससुर झपटी सहानी (65) झुलस गए। परिजनों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। आग लगने की सूचना पाकर डायल 112 पर तैनात पुलिसकर्मी भी पहुंचे थे, लेकिन इस मामले में मुकदमा नहीं दर्ज हुआ। सोमवार रात करीब 11 बजे एसपी धवल जायसवाल ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। उन्होंने मुकदमा दर्ज करने को कहा, तब पुलिस हरकत में आई। इस संबंध में कप्तानगंज के एसएचओ अनिल कुमार उपाध्याय ने बताया अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।