{"_id":"683df5ce942e9b632b0c3e38","slug":"case-registered-in-case-of-assault-in-chc-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-138678-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सीएचसी में मारपीट के मामले में केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सीएचसी में मारपीट के मामले में केस दर्ज
Tue, 03 Jun 2025 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 03 Jun 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
कसया। नगर स्थित सीएचसी में बृहस्पतिवार की शाम अपनी पत्नी का इलाज कराने गए युवक और एक संविदाकर्मी चिकित्सक और उसके परिजनों से मारपीट हो गई थी। जिसमें मौके से दोनों तरफ से कई लोग घायल हो गए। मामले में स्थानीय पुलिस दोनों तरफ से तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई में जुट गई। कसया के डिघवा बुजुर्ग निवासी छोटे लाल कुशवाहा अपनी का पत्नी का इलाज कराने सीएचसी लाए थे।
इसी दौरान सीएचसी में तैनात संविदा महिला चिकित्सक पल्लवी मिश्रा, अपने भाई आकाश मिश्रा, भाभी परिषा मिश्रा व उज्वल श्रीवास्तव निवासीगण देवरिया तरकुलवा थाने के गांव महुआपाटन के साथ अपनी फारच्यूनर कार से अंदर घुसीं।
दोनों कार आमने-सामने हो गईं। दोनों पक्ष अपनी कार पहले पीछे नहीं करने पर अड़ गए। इस बात को लेकर विवाद बढ़ा तो मारपीट शुरू हो गई। घटना देख अस्पताल स्टाप के लोग जुट गए। उन्होंने गेट बंद कर दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि कुशवाहा परिवार के सभी सदस्यों को अंदर कमरे में बंद करके मारने पीटने लगे। मामले में छोटे लाल कुशवाहा की तहरीर पर आकाश मिश्रा, पल्लवी मिश्रा, परिसा मिश्रा, उज्ज्वल श्रीवास्तव, डॉ जलज गुप्ता और विमलेश दुबे सहित एक अज्ञात पर मारपीट, बलवा, लूट की धारा तो दूसरे तरफ से आकाश मिश्रा के तहरीर पर छोटे लाल कुशवाहा सहित अज्ञात तीन के विरुद्ध मारपीट का मुकदमा कर लिया गया है। इस संबंध में एसएचओ ओम प्रकाश तिवारी ने बताया कि दोनों पक्ष से तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।