फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Case registered for dowry harassment and assault

Kushinagar News: दहेज उत्पीड़न और मारपीट के मामले में केस दर्ज

Fri, 05 Apr 2024 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 05 Apr 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
Case registered for dowry harassment and assault
पिपरा बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के पिपरा बाजार टोला बरवा पट्टी के निवासी एक महिला की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट करने समेत अन्य मामलों में केस दर्ज किया। पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी है। पिपरा बुजुर्ग गांव निवासी रंजना देवी ने तहरीर में कहा कि पडरौना थाना कोतवाली क्षेत्र के जंगल बेलवा राजपूत कालोनी में उनकी शादी दिनेश वर्मा के साथ हुई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि ससुराल वाले दहेज के लिए उन्हें प्रताड़ित करते है। विरोध करने पर मारपीट करते हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed