फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Case registered against three on the complaint of the victim

Kushinagar News: पीड़िता की तहरीर पर तीन पर केस दर्ज

Tue, 23 Jan 2024 04:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 23 Jan 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
Case registered against three on the complaint of the victim
तरयासुजान। थाना क्षेत्र के विरवट कोनहवलिया निवासी एक महिला ने पुलिस को घर में घुसकर मार-पीट की तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन




थानाक्षेत्र के गांव विरवट कोन्हवलिया निवासी लालझारी पत्नी हरेन्द्र सिंह ने पुलिस को तहरीर दिया है कि बीते 18 जनवरी को उसके गांव के सुनील चौरसिया, सचिन चौरासिया और सुनीता ने उसके खेत के बीच से रास्ता बनाकर फसल को खराब कर दिया है। जब पीड़िता और उसकी बेटी ने मना किया तो उन लोगों ने अपशब्द कहा और जान से मारने की धमकी देते हुए उसके फसल को नष्ट कर दिया। पीड़ित अपनी पुत्री के साथ अपने घर चली गई। उसके बाद तीनों पीड़िता के घर में घुस गये और दोनों को बुरी तरह मारा-पीटा और धमकी दिया। मार-पीट की आवाज सुनकर गांव के लोग आये और बीच बचाव किया। सीओ तमकुहीराज जितेन्द्र सिंह कालरा ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन लोगों के विरुद्ध केस दर्ज आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed