{"_id":"653d5391e93ac0e6720490d7","slug":"case-registered-against-theft-in-sathiyaanv-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-6852-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सठियांव में हुई चोरी के मामले में केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सठियांव में हुई चोरी के मामले में केस दर्ज
Sun, 29 Oct 2023 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 29 Oct 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फाजिलनगर। नगर पंचायत के सठियांव निवासी एक व्यक्ति के घर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस एक नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुटी है।सठियांव निवासी जयप्रकाश सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि 13 अक्तूबर को उनकी पुत्री अपनी ड्यूटी पर गई थी। वह फाजिलनगर गए थे। उसी दौरान गांव का ही एक व्यक्ति कुछ अन्य लोगों के साथ उनके घर में घुसकर सोने के आभूषण चुरा ले गया। उन्होंने कार्रवाई की मांग की थी। पटहेरवा थाने पुलिस ने आरोपी रोहित सिंह उर्फ चुलबुली सहित कुछ अन्य लोगों के खिलाफ चोरी के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। चौकी प्रभारी सभाजीत सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।