{"_id":"664fd2b0f5ad3857dc071e44","slug":"case-registered-against-the-conductor-who-made-the-bus-travel-without-ticket-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-117291-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बिना टिकट बस में यात्रा कराने वाले कंडक्टर पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बिना टिकट बस में यात्रा कराने वाले कंडक्टर पर केस दर्ज
Fri, 24 May 2024 05:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 24 May 2024 05:05 AM IST
विज्ञापन
कसया। अनुबंधित बस में यात्रा कर रहे 20 यात्रियों का टिकट नहीं बनाने के मामले में परिचालक के खिलाफ कसया थाने में केस दर्ज कराया गया है। यह कार्रवाई परिवहन निगम के सहायक यातायात निरीक्षक गोरखपुर की तहरीर पर की गई है।
सहायक यातायात निरीक्षक गोरखपुर मनोज मणि ने कसया पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 21 मई को दिन के 3:52 बजे एनएच-28 स्थित पकवा इनार के पास निगम और अनुबंधित बसों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान गोरखपुर डिपो से अनुबंधित बस आती दिखी। चालक को इशारा कर रोका गया। बस में सवार यात्रियों के टिकट की जांच के दौरान 30 यात्री सवार पाए गए, जिसमें 20 यात्रियों काे परिचालक ने उन्हें यात्री टिकट नहीं दिया था। इसमें दस यात्री कसया और दस यात्री तमकुहीराज जा रहे थे। इसको गंभीरता से लेते हुए तत्काल बिना टिकट के यात्रा कर रहे यात्रियों का 12170 रुपये का टिकट जारी कराया गया। इस मामले में सहायक यातायात निरीक्षक गोरखपुर की तहरीर पर कसया पुलिस संविदा परिचालक मणिकेश त्रिपाठी के खिलाफ सरकारी धन के गबन के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।