{"_id":"6596f52976526aa8010ded31","slug":"case-registered-against-seven-under-gangster-act-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-10439-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: गैंगस्टर एक्ट में सात पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: गैंगस्टर एक्ट में सात पर केस दर्ज
Thu, 04 Jan 2024 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 04 Jan 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
खड्डा। गोहत्या कर मीट की आपूर्ति करने के मामले में सात लोगों पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में केस दर्ज किया है। करीब पांच माह पूर्व थाना क्षेत्र के धनौजी आबादकारी गांव के सरेह में बछड़े के मांस के साथ पुलिस ने सातों को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया था।
खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम धनौजी आबादकारी के सरेह में सितंबर में पुलिस ने गांव के लोगों की सूचना पर छापा मारा था। मौके से यासिन, एनुलहक, मंसूर निवासी धनौजी को गिरफ्तार किया था। इनके पास से करीब 90 किलोग्राम मीट, चाकू, ठीहा, बाट-तराजू, बोरा, साइकिल आदि बरामद की थी। इस मामले में गोहत्या की धारा में केस दर्ज कर जेल भेजा गया था। पुलिस की जांच में चार और लोग इस कृत्य में शामिल पाए गए। उनका चालान किया गया था।
खड्डा थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार राय की तहरीर पर यासिन, एनुलहक, मंसूर, अहमद अंसारी, कोइल उर्फ बिस्मिल्लाह, अफजल, निसार अहमद कुल सात लोगों के विरुद्ध उत्तर प्रदेश गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार राय ने बताया कि गोवंश की हत्या और मीट बेचने में शामिल सात लोगो पर गैंगस्टर एक्ट में केस दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।