फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Case Registered Against Owner and Accountant for Selling Liquor Through a Minor

Kushinagar News: किशोर से शराब बिकवाने में मालिक और मुनीम पर रिपोर्ट

Mon, 18 May 2026 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 18 May 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Case Registered Against Owner and Accountant for Selling Liquor Through a Minor
पडरौना। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के सिसवा बाजार में साइकिल से घूमकर नाबालिग से शराब बिकवाने के मामले में पुलिस ने शराब के दुकान के मालिक और मुनीम पर प्राथमिकी दर्ज की है। एसपी तक मामला पहुंचने के बाद यह कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन

जंगल सिसवा बाजार में देसी शराब की दुकान सुमंत मणि उपाध्याय के नाम पर पंजीकृत है। इस दुकान से देसी शराब झोले में भरकर एक नाबालिग तीन दिन पूर्व साइकिल से फेरी लगाकर बेच रहा था।
विज्ञापन

इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और एसपी केशव कुमार तक पहुंच गया। सदर सीओ ने थानाध्यक्ष को फटकार लगाते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया। पुलिस ने इस मामले में शराब दुकान के मालिक सुमंत मणि उपाध्याय, मुनीब संतोष सिंह निवासी दुइठहरा, थाना विशुनपुरा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल वीडियो में किशोर की पहचान कर पुलिस उसके घर पहुंची। परिजनों से पूछताछ के बाद पुष्टि हुई कि यह काम किशोर से कई दिनों से कराया जा रहा था। बिक्री कराने के अलावा तय स्थान पर शराब की खेप भी पहुंचवाई जाती थी। कुबेरस्थान के दरोगा सौरभ यादव की तहरीर पर किशोर न्याय अधिनियम 2015 की धारा 77 के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई है। इंस्पेक्टर हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed