फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Case registered against manager and principal of Pharma College

Kushinagar News: फार्मा काॅलेज के प्रबंधक व प्राचार्य के खिलाफ केस दर्ज

Thu, 18 Jan 2024 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 18 Jan 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
Case registered against manager and principal of Pharma College
पटहेरवा। क्षेत्र के भेलया निवासी एक छात्र के पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्रबंधक व प्राचार्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। तहरीर उन्होंने क्षेत्र के एक डी-फार्मा काॅलेज में दंड स्वरूप दूसरे बच्चे को कंधे पर बैठाकर ग्राउंड का चक्कर लगवाने और उनके बेटे का घुटना टूटने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मंगलवार की देर रात आरोपी संस्थान के प्रबंधक व प्राचार्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुटी है। इस संबंध में कालेज के प्रबंधक रामेश्वर कुशवाहा का कहना है कि बच्चों के खेलने के दौरान घटना हुई थी। दंड देने जैसी कोई बात नहीं थी। इसमें विद्यालय प्रशासन की कोई गलती नहीं है। उनका आरोप निराधार है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के भेलया गांव निवासी नरेंद्र मणि त्रिपाठी ने तहरीर में कहा कि वे पुत्र विजय मणि त्रिपाठी का जेके इंस्टिट्यूट फार्मा हरपुर बेलही में डी-फार्मा के लिए बीते 30 अक्तूबर को नामांकन कराया था। आरोप है कि 12 दिसंबर को काॅलेज प्रबंधक व प्राचार्य ने बतौर दंड के रूप में उनके पुत्र विजय मणि के कंधे पर नौसाद आलम नाम के छात्र को जबरन बैठा कर विद्यालय परिसर के दो चक्कर लगाने को कहा। बेटे के कंधे पर अधिक भार पड़ने से उसका घुटना टूट गया। विद्यालय प्रबंधक उसे सीएचसी तमकुही ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। इसके दौरान मुझे सूचना दी गई। वहां से उसे समउर में एक निजी अस्पताल ले गए, जहां सात दिन उपचार के बाद उसे दूसरे अस्पताल में ले जाने की सलाह दी गई। पीड़ित छात्र के घुटने का ऑपरेशन गोरखपुर में निजी अस्पताल में कराया गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार की देर रात आरोपी प्रबंधक/प्राचार्य के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed