फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Case registered against father and son for religious remarks

Kushinagar News: धार्मिक टिप्पणी के मामले में पिता-पुत्र पर केस दर्ज

Wed, 16 Oct 2024 04:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 16 Oct 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
Case registered against father and son for religious remarks
दुदही। दुदही कस्बे के एक युवक ने सोमवार देर रात धार्मिक टिप्पणी कर दी थी। इससे नाराज कस्बे के लोगों ने हंगामा कर दिया। सीओ समेत अन्य पुलिस कर्मियों ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत करा दिया। देर रात विशुनपुरा पुलिस ने तहरीर के आधार पर टिप्पणी करने वाले पिता-पुत्र के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

दुदही नगर पंचायत के श्रीरामजानकी नगर निवासी राजन जायसवाल राष्ट्रीय बजरंग दल के नगर अध्यक्ष हैं। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है कि महात्मा गांधी नगर के सलमान उर्फ मुन्ना अंसारी ने इंस्टाग्राम पर साइलेंट सलमान किलर के नाम से आईडी बना रखी है। उस आईडी से सलमान ने धार्मिक टिप्पणी की है, जिससे भावनाएं आहत हुई हैं। आरोप है कि पूछताछ करने उसके घर गए लोगों को आरोपी व उसके पिता ने जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

आपत्तिजनक पोस्ट वायरल होने के बाद लोग कार्रवाई की मांग करने लगे। रात में बड़ी की संख्या में जुटे लोगों ने आरोपी के घर का घेराव कर दिया।
सूचना पर आए सीओ तमकुहीराज जितेंद्र कालरा व एसओ रामसहाय चौहान ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और आरोपी के घर के पास से लोगों को हटाया।
वहां से हटने के बाद लोग गांधी चौक पर प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हो सका। राजन जायसवाल की तहरीर पर आरोपी सलमान व उसके पिता मुस्ताक अंसारी के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed