{"_id":"66847f608ae3f19868072e14","slug":"case-registered-against-father-and-son-for-kidnapping-of-teenage-girl-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-119218-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पिता-पुत्र के खिलाफ किशोरी के अपहरण का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पिता-पुत्र के खिलाफ किशोरी के अपहरण का केस दर्ज
Wed, 03 Jul 2024 03:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 03 Jul 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
पटहेरवा। एक जुलाई की सुबह घर से लापता 17 वर्षीय किशोरी के मामले में पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर मंगलवार को भारतीय न्याय संहिता के तहत पटहेरवा थाने में केस दर्ज किया। पिता पुत्र सहित अन्य के खिलाफ धारा 137(2)के तहत केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।
महिला ने तहरीर में बताया है कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री सोमवार की सुबह छह बजे से घर से लापता है। काफी खोज बिन के दौरान पता चला कि गांव का एक युवक उसको बहला फुसला कर कहीं भगा ले गया है। इस कृत्य में युवक के पिता सहित अन्य लोग भी शामिल हैं। कानून भारतीय न्याय संहिता की धारा 137 (2) तहत पिता पुत्र सहित कुछ अन्य अज्ञात सहयोगियों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। थानाध्यक्ष राकेश रोशन सिंह ने बताया की मामले में दो नामजद सहित कुछ अज्ञात के खिलाफ नए कानून के तहत अपहरण की धारा में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।