{"_id":"65ca96bb3f565f2a5f09e244","slug":"case-registered-against-22-people-in-assault-case-kushinagar-news-c-205-1-ksh1007-112430-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मारपीट के मामले में 22 लोगों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मारपीट के मामले में 22 लोगों पर केस दर्ज
Tue, 13 Feb 2024 03:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 13 Feb 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
उजारनाथ। पटहेरवा थाना क्षेत्र के करमैनी गांव में मारपीट के मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने कुल 22 लोगों के खिलाफ मारपीट, छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। घटना 4 फरवरी की बताई जा रही है।
तैरून नेशा पत्नी नुरैन अली ने तहरीर दी कि उनके लड़के का शादी समारोह चल रहा था। वह अपनी बहू के साथ दरवाजे पर सफाई कर रही थी। इसी दौरान जाकिर हुसैन, आशिक, कादिर, असलम, अमजद, हमीद, शाहिद, तबरेज, सुल्तान, तैरून, तजबुन, नजीबुन, नगमा व हुस्नआरा उनके दरवाजे पर पहुंच गए और मारने-पीटने लगे। शोर सुनकर गांव के लोगों ने बीच-बचाव किया। पुलिस ने तैरून नेशा की तहरीर पर 14 आरोपियों पर मारपीट, छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
मामले की जानकारी होने पर दूसरे पक्ष ने भी थाने में तहरीर दी। तैरून खातून पत्नी जाकिर हुसैन ने आरोप लगाया है कि उनके पड़ोसी जावेद अख्तर, नसरुद्दीन उर्फ हैदर, सद्दाम, वसीम, नूरैन, मुन्ना, मेराज व शोएब ने हमला करके बुरी तरह से उनको मारा पीटा है। थाना क्षेत्र की पुलिस ने तैरून खातून की तहरीर पर दूसरे पक्ष के आठ लोगों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। एसओ राकेश रोशन सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष के कुल 22 व्यक्तियों के विरुद्ध मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।