{"_id":"65ee28d6b8b46c02b50e2794","slug":"case-registered-against-11-people-for-snatching-from-a-shopkeeper-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-113927-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: 11 लोगों पर दुकानदार से छिनैती का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: 11 लोगों पर दुकानदार से छिनैती का केस दर्ज
Mon, 11 Mar 2024 03:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 11 Mar 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
पिपरा बजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के टेढ़ी गांव निवासी दुकानदार ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने 11 लोगों पर तमंचे के बल पर छिनैती का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में तीन नामजद और आठ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के टेढ़ी गांव निवासी दीपक रौनियार नेबुआ नौरंगिया के बसंतपुर चौराहे पर काॅस्मेटिक का दुकान चलाते हैं। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वे दुकान बंद कर घर जा रहे थे। इसी दौरान 11 लोगों ने घेरकर उनके पास रखे दस हजार रुपये छिन लिया। विरोध करने पर आरोपियों मारपीट की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन लोगों पर नामजद और आठ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।