फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Case regarding bullet injury during Haldi ceremony

Kushinagar News: हल्दी की रस्म के दौरान फायरिंग में गोली लगने के मामले में केस

Sun, 05 May 2024 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 05 May 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Case regarding bullet injury during Haldi ceremony
तरयासुजान। थाना क्षेत्र के दनियाड़ी गांव में 20 अप्रैल को हल्दी रस्म के दौरान तमंचे से फायरिंग के दौरान एक युवक के हाथ में गोली लगने के मामले में पुलिस ने दो लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

बेदूपार मुस्तकिल निवासी राजेश्वर प्रजापति ने तरयासुजान पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि 20 अप्रैल की रात करीब 11 बजे उनका लड़का नीतीश कुमार प्रजापति (18) पड़ोस गांव दनियाड़ी में रविंद्र सिंह की लड़की की हल्दी रस्म में गया था। इसी दौरान नीतीश सिंह पुत्र जयप्रकाश सिंह ने तमंचे से फायरिंग कर दी। लड़के के हाथ में गोली लग गई। आनन-फानन में उसका उपचार कराया गया। घटना की जानकारी होने के बाद जब उलाहना देने वह जयप्रकाश सिंह के घर गए और इलाज कराने की बात कही तो जयप्रकाश सिंह व उनके परिजनों ने अमर्यादित शब्दों का प्रयोग कर जान से मारने की धमकी देने लगे। तरयासुजान एसओ आशुतोष सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed