{"_id":"63b1d666de30537bae414eb3","slug":"case-on-woman-in-case-of-cheating-of-rs-25-lakh-kushinagar-news-gkp4628796182","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: 25 लाख रुपये की ठगी मामले में महिला पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: 25 लाख रुपये की ठगी मामले में महिला पर केस
विज्ञापन
25 लाख रुपये की ठगी मामले में महिला पर केस
35 महिलाओं ने पटहेरवा थाने में की थी शिकायत
पटहेरवा। थाना क्षेत्र के करमहां गांव की 35 महिलाओं के साथ धोखाधड़ी कर 25 लाख रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने शनिवार रात मुकदमा दर्ज कर लिया। यह मुकदमा आरोपी महिला के खिलाफ अमानत में खयानत सहित धोखाधड़ी की धाराओं में दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
शनिवार को पटहेरवा थाने पहुंची आसमा खातून, सपना देवी, लक्ष्मीना देवी, नीरा देवी, जमीला, आरती, गायत्री सहित 35 महिलाओं का कहना था कि गांव की ही एक महिला ने अन्य महिलाओं का समूह बनाया है। वह सभी से रुपये जमा करती हैं। महिलाओं का आरोप है कि महिला उन सभी को झांसे में लेकर बार-बार अंगूठा लगवा रही थी। अंगूठा लगवाने के बारे में पूछने पर कह रही थी कि अंगूठा वेरीफाई हो रहा है। इस तरह समूह सहित निजी खातों से भी उसने रुपये ले लिए और कुछ कार्य के नाम नकद भी लिया। इस तरह 35 महिलाओं से करीब 25 लाख रुपये लेकर फरार हो गई।
पीड़ित आसमा खातून सहित सभी महिलाओं ने आरोपी महिला के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की थी। पुलिस आरोपी रंभा निवासी करमहा के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।