फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Case on six people registered after 19 months on the orders of the court

न्यायालय के आदेश पर 19 माह बाद दर्ज छह लोगों पर केस

Thu, 17 Nov 2022 11:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
Case on six people registered after 19 months on the orders of the court
न्यायालय के आदेश पर 19 माह बाद दर्ज छह लोगों पर केस
विज्ञापन

- पुलिस ने अपहरण और दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज
- न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दर्ज किया अपहरण व दलित उत्पीड़न का मुकदमा
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र की अनुसूचित जाति की एक युवती का धर्म परिवर्तन कर अपहरण करने का आरोप लगाकर तहरीर देने के मामले में पुलिस ने 19 माह बाद न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ अपहरण और दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है।

युवती के पिता की तरफ से तहरीर में बताया गया था कि गांव के दूसरे वर्ग का एक युवक 17 मार्च 2021 को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगा ले जाने और उसका धर्म परिवर्तन कर गायब करने की तहरीर दी गई थी। पुलिस ने आरोपी को शांतिभंग के अंदेशा में निरुद्ध कर दिया। युवती के पिता ने थाने से न्याय न मिलते देख एससी एसटी विशेष न्यायालय पडरौना में चार अक्तूबर 2021 को वाद दाखिल कर किया। उन्होंने अपनी बेटी को बहला फुसलाकर ले जाने और धर्म परिवर्तन कर गायब करने तथा उलाहना देने पर घर में घुसकर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया था। न्यायालय ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर अवगत कराने का आदेश दिया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने छह लोगों पर अपहरण, दलित उत्पीड़न व मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएचओ अतुल कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि घटना काफी पुरानी है। न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed