फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   case on ex pradhan and seceratary

Kushinagar News: पूर्व प्रधान व सेक्रेटरी पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश

Sat, 10 Jun 2023 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 10 Jun 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
case on ex pradhan and seceratary
सरकारी धन गबन करने के आरोप में कोर्ट ने दिया केस दर्ज करने आदेश
विज्ञापन

गांव के एक व्यक्ति ने सीजेएम कोर्ट में 156 (3) के तहत की थी अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
पटहेरवा। क्षेत्र की लछिया देवरिया ग्रामसभा के पूर्व ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी के खिलाफ सरकारी धन गबन के मामले में बीडीओ व जिले के टीम की तरफ से अलग-अलग रिपोर्ट देने पर कोर्ट ने केस दर्ज करने का आदेश दिया है। इस मामले में गांव के ही एक व्यक्ति ने सीजेएम कुशीनगर कोर्ट में 156 (3) के तहत वाद दाखिल कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
क्षेत्र के लक्षिया देवरिया निवासी वैरिस्टर सिंह ने सीजेएम कोर्ट कुशीनगर में बाद दाखिल कर कहा था कि उनके पुत्र विनय कुमार सिंह ने पूर्व ग्राम प्रधान कृष्ण कांत सिंह उर्फ गुड्डू और सेक्रेटरी शिवम गुप्ता के खिलाफ ग्राम सभा में कराए गए कार्यों में अनियमितता की शिकायत उच्च अधिकारियों से की थी। इसके बाद हुई जांच में शौचालय के मामले में बीडीओ की तरफ से दी गई जांच आख्या और जिला कमेटी की तरफ से उपलब्ध आख्या में विरोधाभास है। इसको लेकर शिकायतकर्ता निष्पक्ष जांच की मांग की थी।
विज्ञापन

इस मामले में अधिकारियों की तरफ से उचित कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने दोनों जांच में विरोधाभास और पीड़ित की तरफ से दाखिल बाद के मामले में लगाए गए आरोप को सही मानते हुए, आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed