फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   case of fraud on pradhan and her husband

प्रधान और उनके पति के खिलाफ केस दर्ज

Sun, 21 Aug 2022 12:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
case of fraud on pradhan and her husband
प्रधान और उनके पति के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

बतरौली धुरखड़वा गांव का मामला
कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी व जालसाजी का केस
संवाद न्यूज एजेंसी
दुदही। ग्राम पंचायत बतरौली धुरखड़वा की ग्राम प्रधान झुनझुन देवी व उनके पति व्यास पर धोखाधड़ी, जालसाजी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।
विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बतरौली धुरखड़वा निवासी उमेश ने कोर्ट में वाद दाखिल कर आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान झुनझुन देवी व उनके पति व्यास मूल रूप से बिहार प्रांत के चिल्वनिया निवासी हैं। अब भी वे बिहार प्रांत के नागरिक हैं। वे धोखाधड़ी से कूटरचित प्रमाणपत्र तैयार कर बतरौली धुरखड़वा गांव के निवासी बन गए हैं। निर्वाचन सूची और आधार कार्ड आदि तैयार कर झुनझुन देवी प्रधान बन गईं। फरेब करके पति-पत्नी सरकारी धन का दुरुपयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

बीते 26 जून को शिकायत की तो धमकी देने लगे। शिकायत करने पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। मामले की गंभीरता को देखते हुए कसया एसीजेएम ने मामले में मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। 18 अगस्त को बतरौली धुरखड़वा की प्रधान झुनझुन देवी और उनके पति व्यास पर धोखाधड़ी, जालसाजी समेत विभिन्न धाराओं में पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। इस संबंध में विशुनपुरा एसओ हीरालाल राव ने कहा कि कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया गया है। इसकी विवेचना की जा रही है। गुण-दोष के आधार पर आरोप तय किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed