{"_id":"67d86c1b1cf48d22c20d4be4","slug":"case-of-culpable-homicide-registered-against-11-people-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-133897-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: 11 लोगों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: 11 लोगों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज
Tue, 18 Mar 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 18 Mar 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
गोड़रिया। विशुनपुरा क्षेत्र के जंगल नौगावा में घर में घुस कर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने सात नामजद व चार अज्ञात समेत 11 लोगों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।
गांव के सुभनारायण सिंह ने तहरीर में बताया कि शनिवार शाम करीब छह बजे गोलबंद होकर आरोपी उनके पुत्र को मारने के लिए दौड़ाया। बेटा मौका पाकर भाग गया। दरवाजे पर बैठे देख आरोपी उनपर टूट पड़े। जान बचाने के लिए वह घर में भागे तो आरोपियों ने घर में घुसकर उन्हें मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह ने बताया कि राजेश यादव, संतोष यादव, पवन यादव, अशीष कुशवाहा, रवी यादव, बंधन निषाद, रामू निषाद समेत चार अज्ञात समेत 11 लोगों पर मारपीट व बलवा करने और गैर इरादतन हत्या का प्रयास का केस दर्ज कर लिया गया है। जांच चल रही है। संवाद