फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Case of brutal murder of mother and daughter: Six in custody, named accused absconding

मां-बेटी की नृशंस हत्या का मामला : छह हिरासत में, नामजद आरोपी फरार

Sat, 20 Jan 2024 03:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 20 Jan 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
Case of brutal murder of mother and daughter: Six in custody, named accused absconding
खड्डा। जनपद से सटे बिहार प्रांत के बगहा नगर में मां-बेटी की हत्या के मामले में पुलिस ने संदेह के आधार पर छह लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है, लेकिन नामजद किए गए तीन आरोपी अब भी पकड़ में नहीं आए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।तीन दिन पहले बगहा नगर स्थित एक घर में शोभा तिवारी व उनकी शादीशुदा पुत्री खुशबू की निर्मम हत्या कर शव को एसिड से जला दिया गया था। इस मामले में शोभा तिवारी के भाई की तहरीर पर पुलिस ने एक अधिवक्ता सहित तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। उनके विरुद्ध हत्या, जलाने, साक्ष्य मिटाने, साजिश आदि की धारा में केस दर्ज किया गया। बगहा के डीएसपी कुमार देवेंद्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शुक्रवार को भी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापा मारा, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पुलिस का खोजी कुत्ता घटनास्थल से मुख्य सड़क तक पहुंचकर रुक गया था। अंदेशा जताया जा रहा है कि हत्यारे इसी सड़क से भागे होंगे। सर्विलांस के आधार पर पुलिस छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही रही है।
विज्ञापन


एसपी बगहा किरण कुमार गोरख जाधव इस पूरे मामले की स्वयं मानीटरिंग कर रहे हैं। एसपी ने बताया कि जांच तेजी से चल रही है। शीघ्र ही हत्यारों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed