{"_id":"667a0c67343b6b76a7079bd5","slug":"case-not-registered-even-after-two-days-of-knife-attack-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-118757-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: चाकू से हमले के दो दिन बाद भी केस दर्ज नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: चाकू से हमले के दो दिन बाद भी केस दर्ज नहीं
Tue, 25 Jun 2024 05:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 25 Jun 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
गंगुआ बाजार। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की आधी रात चाकू से हमले की वारदात के दूसरे दिन भी तहरीर के अभाव में पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है। पुलिस के मुताबिक, परिजन घायल युवक का इलाज करा रहे है। इसीलिए अब तक तहरीर नहीं दी है।
तमकुहीराज थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात दरवाजे पर सो रहे एक युवक पर पड़ोस के एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया था। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।आरोपी पिता-पुत्र आधी रात को ही पुलिस चौकी समउर पहुंचकर अपने घर की युवती को परेशान करने आदि का आरोप लगाया था। सूचना पर रात में पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल भेजा। युवक का इलाज मेडिकल कालेज में चल रहा है। इंस्पेक्टर तमकुहीराज अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि घायल युवक का इलाज मेडिकल कालेज में चल रहा है।पुलिस की एक टीम युवक का हाल जानने के लिए अस्पताल भेजी गई थी। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज कर लिया जाएगा।