{"_id":"5f7b55648ebc3e9bf52fa43d","slug":"case-in-fraud-kushinagar-news-gkp3682106157","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी से जमीन बैनामा कराने वालों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखाधड़ी से जमीन बैनामा कराने वालों पर केस दर्ज
विज्ञापन

मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति से बैनामा कराने के प्रयास का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
खड्डा। एक मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति की जमीन धोखाधड़ी से बैनामा कराने की कोशिश करने वाले चार लोगों के विरुद्ध खड्डा थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ है। इनमें से तीन लोगों को पकड़कर पुलिस ने जेल भेज दिया है जबकि एक महिला की अभी तलाश हो रही है।
खड्डा थाना क्षेत्र की ग्राम सभा अहिरौली के गोपाल टोला निवासी रमाकांत ने बताया कि उसके भाई हरिश्चंद्र मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं। हरिश्चंद्र के नाम से उनके गांव में कीमती जमीन है। हरिश्चंद्र को बहला-फुसलाकर बगल के गांव जखिनिया निवासी जैतून निशा व कुतुबुद्दीन, खड्डा नगर पंचायत निवासी जमीरूद्दीन तथा अहिरौली गांव निवासी तैयब ने रजिस्ट्री कार्यकाल ले जाकर बैनामा का कागजात तैयार करा लिया था। परंतु उपनिबंधक ने रजिस्ट्री से पहले पूछताछ की तो मामला संदिग्ध मानते हुए बैनामा की कार्रवाई को रोक दिया था। रमाकांत की तहरीर के आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों जैतुन निशा, कुतुबुद्दीन, जमीरुद्दीन व तैयब के विरुद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में एसओ खड्डा आरके यादव ने बताया कि इस मामले में एक महिला सहित चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। सोमवार को कुतुबुद्दीन, जमीरुद्दीन व तैयब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। महिला की तलाश की जा रही है।