फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   case in fatjer in law

दहेज हत्या के आरोपित ससुर और देवर गिरफ्तार

Wed, 19 May 2021 11:07 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
case in fatjer in law
दहेज हत्या के आरोपित ससुर और देवर गिरफ्तार
विज्ञापन

- बरवा रतनपुर गांव में रविवार की रात हुई थी विवाहिता की मौत
- आनन फानन शव का अंतिम संस्कार होने के बाद मायके पक्ष ने लगाया था दहेज हत्या का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा (कुशीनगर)। बरवा रतनपुर गांव की एक विवाहिता की मौत के मामले में खड्डा पुलिस ने पति, सास-ससुर व देवर के खिलाफ दहेज हत्या, साक्ष्य छिपाने एवं हत्या के लिए प्रेरित करने से संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। बुधवार को आरोपी ससुर व देवर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। महिला का पति विदेश में है।
खड्डा थाना क्षेत्र के बरवा रतनपुर गांव में रविवार रात में सरोज पत्नी आशुतोष की संदिग्ध हाल में मृत्यु हो गई। ससुराल वालों ने शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया। जानकारी होने पर सोमवार की सुबह मृतका के मायके वाले पहुंचे और हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इस मामले में मृतका के पिता मनोज सिंह की तहरीर पर खड्डा थाने में विदेश में रहने वाले पति आशुतोष, ससुर सत्यप्रकाश राव, सास सुमन व देवर अमित के खिलाफ दहेज हत्या, साक्ष्य छुपाने व हत्या के लिए प्रेरित करने आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसकी विवेचना सीओ खड्डा शिवाजी सिंह कर रहे हैं।
विज्ञापन

सीओ खडडा शिवाजी सिंह ने बताया कि उस मुकदमे में वांछित मृतका के ससुर सत्यप्रकाश राव, देवर अमित राव को बुधवार को गिरफ्तार कर चालान किया गया है। बाकी बचे अभियुक्तों की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed