फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Case filed against two youths for kidnapping a teenager

Kushinagar News: किशोरी को भगाने के मामले में दो युवकों पर केस

Mon, 25 Aug 2025 01:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Case filed against two youths for kidnapping a teenager
खड्डा। तीन माह पहले प्रेम प्रसंग में 16 वर्षीय लड़की को भागने में आरोपी सफल नहीं हो पाया था। अब दोबारा उसे लेकर फरार हो गया है। पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगाने का केस दर्ज किया है। खडडा थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री को नसरूद्दीन अंसारी तीन माह पहले बहला फुसला कर भगा कर ले जा रहा था। समय रहते जानकारी होने पर लड़की को घर वाले पकड़ लिए थे। अब 19 अगस्त को लड़की दोपहर दो बजे घर से गायब हो गई। तलाश करने पर पता नहीं चला। लड़की के पिता का कहना है कि उनकी बेटी को नसरूद्दीन अंसारी अपने दोस्त मोहब्बत अंसारी के साथ झांसा व प्रलोभन देकर कहीं भगा ले गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नसरूद्दीन व मोहब्बत के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed