{"_id":"690500a139edd67d18084511","slug":"case-filed-against-trailer-driver-in-accident-case-kushinagar-news-c-209-1-skn1001-140559-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: हादसे के मामले में ट्रेलर चालक पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: हादसे के मामले में ट्रेलर चालक पर केस
Sat, 01 Nov 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 01 Nov 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बखिरा थाना पुलिस ने मार्ग दुर्घटना के मामले में पीड़ित की तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया है। एसओ बखिरा राकेश कुमार सिंह ने बताया कि महराजगंज जनपद के पनियरा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम खजुरिया निवासी जगरनाथ यादव ने पुलिस को दिए शिकायत पत्र में बताया कि 30 अक्तूबर को दोपहर दो बजे उनके पिता पिता चिकानू, चाचा रामचंद्र यादव, चचेरा भाई रघुनाथ यादव व चचेरे चाचा धर्मेंद्र यादव ने कलामुद्दीन निवासी कंदापुर थाना पनियरा की चार पहिया गाड़ी को बुक करके ड्राइवर बलिराम गिरि के साथ बंधवा अस्पताल से दवा कराकर घर जा रहे थे।
ग्राम तिघरा के पास एक ट्रेलर का चालक नाम पता अज्ञात लापरवाही पूर्वक गाड़ी तेज रफ्तार से चलाते हुए आकर कार में जोरदार ठोकर मार दिया। जिससे घटनास्थल पर पिता चिकानू की मृत्यु हो गई और कार में सवार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।सभी का इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है और हालत काफी नाजुक है। संवाद