फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Case filed against three people for violation of code of conduct

तीन लोगां पर मुकदमा दर्ज

Thu, 03 Mar 2022 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Case filed against three people for violation of code of conduct
तीन लोगों पर अचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज
विज्ञापन

गुरवलिया बाजार (कुशीनगर)। क्षेत्र के राजापाकड़ बूथ पर जिन कर्मचारियों को लापरवाही में पर्यवेक्षक ने हटाया था। उनके साथ ड्यूटी करने वाले उनके भाई और पति पर आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई सेक्टर मजिस्ट्रेट की तहरीर पर तुर्कपट्टी पुलिस ने किया है।

फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 105 पर प्रवेक्षक अविनाश ढाकने सेक्टर मजिस्ट्रेट मुकेश गुप्ता के साथ राजापाकड़ के बूथ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्र में ड्यूटी के दौरान रितु मिश्रा अपने भाई कुलदीप मिश्र के साथ दिखाई पड़ी थी। वहीं दूसरी कर्मचारी अमरावती देवी के साथ उनके पति रामदरश दिखाई पड़े थे। दोनों पर आचार संहिता के उल्लंघन में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। इसके अलावा तुर्कपट्टी थाने के ही प्राथमिक विद्यालय पिपरा रज्जब में कर्मचारी सीमा पांडेय के साथ उनके पति नागेंद्र पांडेय ड्यूटी कर रहे थे। इसको गंभीरता से लेते हुए सेक्टर मजिस्ट्रेट डॉ. संजय कुमार भारद्वाज की तहरीर पर सीमा के पति नागेंद्र पांडेय पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। एसओ जेपी पाठक ने बताया कि तीनों लोगों पर आचार संहिता के उलंघन में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed