फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Case filed against private hospital including two doctors

दो डॉक्टरों सहित निजी अस्पताल पर मुकदमा दर्ज

Fri, 23 Sep 2022 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Case filed against private hospital including two doctors
दो डॉक्टरों सहित निजी अस्पताल पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

इलाज में लापरवाही बरतने के आरोप में प्रशासन ने किया था सील
हाटा। शुक्रवार को एसडीएम हाटा के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से दो डॉकटरों सहित एक निजी अस्पताल के खिलाफ हाटा कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोप है कि इलाज में लापरवाही की वजह से प्रशासन की ओर से सील किए गए अस्पताल का संचालन किया जा रहा था।

हाटा कोतवाली क्षेत्र के तितिला में संचालित अनुष्का हास्पिटल में एक वर्ष पहले एक महिला का ऑपरेशन किया गया था। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान रुई का टुकड़ा पेट में ही छूट गया था। कुछ दिनों बाद महिला की तबीयत खराब होने पर गोरखपुर में इलाज के दौरान इस लापरवाही की जानकारी परिवार के लोगों को हुई। उन लोगों ने सीएमओ से इसकी शिकायत की। जांच हुई और अनुष्का हॉस्पिटल को 28 जून 2022 को सील कर दिया गया था। इस अस्पताल की जांच करने के लिए गठित टीम 29 जुलाई 2022 को हाटा पहुंची तो वहां मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा था। जांच टीम ने सील अस्पताल का संचालन किए जाने को उच्चाधिकारियों के आदेश की अवहेलना मानते हुए अपनी जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजा दिया था। उसी क्रम में एसडीएम हाटा वरुण कुमार पांडेय के निर्देश पर प्रभारी चिकित्साधिकारी सुकरौली स्वप्निल श्रीवास्तव की तहरीर पर अनुष्का अस्पताल, डॉ. एके गौतम, डॉ. प्रीती सिंह के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में कोतवाल रणजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि प्रभारी चिकित्साधिकारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed