{"_id":"68c871eb901917ad6407db40","slug":"case-filed-against-nine-named-and-six-unknown-persons-in-case-of-assault-on-a-businessman-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-145364-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: व्यापारी के साथ मारपीट के मामले में नौ नामजद व छह अज्ञात पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: व्यापारी के साथ मारपीट के मामले में नौ नामजद व छह अज्ञात पर केस
Tue, 16 Sep 2025 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 16 Sep 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
रामकोला। थाना के सामने एक व्यासायी की दुकान में घुसकर व्यापारी के साथ मारपीट करने और काउंटर से नकदी निकालने के मामले में नौ नामजद और छह अज्ञात लोगों पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
रामकोला पुलिस को व्यापारी कमल कोहली ने दिए तहरीर में बताया कि 14 सितंबर की दोपहर 2:10 बजे कस्बा के दिलीप रौनियार, विशाल तिवारी, सहाबुद्दीन, अर्जुन यादव, आकाश, अभिषेक, ऐजामुल, पुष्पेंद्र यादव, अशोक और करीब छह अन्य लोग उन्हें अपशब्द बोलते हुए दुकान में घुस गए। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ आए छह लोग उनके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने दुकान का काउंटर तोड़कर गल्ले में रखा तीन से चार हजार रुपये लेकर चले गए। इस संबंध में एसएचओ राज प्रकाश सिंह ने बताया कि कमल कोहली की तहरीर पर नौ नामजद और छह अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।