फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Case filed against a youth for murder of an elderly person, police searching for him

Kushinagar News: बुजुर्ग की हत्या मामले में युवक पर केस, तलाश में पुलिस

Fri, 30 May 2025 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 30 May 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Case filed against a youth for murder of an elderly person, police searching for him
कसया। नगर पालिका कुशीनगर के मदनपुर इनरहा के रहने वाले आम की रखवाली के लिए बगीचे में सो रहे बुजुर्ग की बुधवार की रात गला रेतकर हत्या कर दी गई। इस मामले में साथ रहने वाले तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के महुआ गांव निवासी संजीत चौधरी पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

युवक और बुजुर्ग एक साथ अक्सर रहते थे और घरवालों का आरोप है कि घटना की रात भी वह बुजुर्ग के पास ही था। हत्या के बाद से आरोपी फरार चल रहा है। पुलिस आरोपी के परिवार के चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस को प्रथम दृष्टया जांच में रुपये के लेन-देने में हत्या का मामला सामने आया है, हालांकि कई बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

कसया थाना क्षेत्र के मदनपुर इनरहा निवासी 65 वर्षीय रामचंद्र गुप्ता बुधवार की रात घर से कुछ दूरी पर आम की रखवाली के लिए बाग में सोने गए थे। रात में धारदार हथियार से उनका गला रेतकर हत्या कर दी गई। करीब डेढ़ घंटे तक खून से लथपथ तड़पते रहे। अपनी चारपाई से कुछ दूरी पर आकर जमीन पर गिरे थे, जहां बिखरा खून दूसरे दिन देख लोग दंग रह गए। परिजनों के अनुसार सूचना के बाद भी देरी से एंबुलेंस आया, इसलिए इलाज में देरी हुई और रामचंद्र की मौत हो गई। बृहस्पतिवार को घटनास्थल पर जुटे गांव वालों ने बताया कि रात को रामचंद्र जमीन पर हत्या करने वाले का नाम लिखना चाहते थे, लेकिन वह लिख नहीं पा रहे थे और न ही बोल पा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस रामचंद्र के बेटे सुमंत गुप्ता की तहरीर पर हत्या का केस संजीत के खिलाफ दर्ज कराया है। घर वालों का आरोप है कि वही हत्या कर फरार है। क्यों किया है इसकी जानकारी परिजन भी नहीं बता पा रहे हैं। सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। हत्या का कारण अभी पूर्ण रूप से स्पष्ट नहीं हो सका है, क्योंकि परिजन भी कुछ बता नहीं पा रहे हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही इसकी जानकारी होगी।
पत्नी-बच्चों से ज्यादा संजीत को मानते थे रामचंद्र
रामचंद्र की पत्नी गुलाईची देवी और बेटों ने बताया कि करीब दो साल पूर्व तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र महुअवा गांव निवासी संजीत चौधरी संपर्क में आया। वह परिवार की सदस्य की तरह रामचंद्र के साथ रहता था। अक्सर उनको बाजार या किसी काम से लेकर बाइक से जाता था। घटना के दिन रामचंद्र को लेकर बैंक पर गया था। रुपये निकला की नहीं, इसकी जांच भी पुलिस कर रही है।
घटना के बाद आरोपी फरार चल रहा है। मौके से पुलिस ने जो धारदार हथियार बरामद की है। वह ताड़ का पेड़ काटने वाले लोग ही इस्तेमाल करते हैं। रामचंद्र की पत्नी ने बताया कि वह घर के सदस्यों से कुछ भी नहीं बताते थे, संजीत के साथ ही रहते थे। हाल ही में परिवार में शादी था। उसमें संजीत परिवार के सदस्य जैसा अपनी भूमिका निभाया। पुलिस प्रथम दृष्टया रुपये का लेन-देन मान रही है, लेकिन अभी स्पष्ट रूप से कुछ कहने से बच रही है। आरोपी के घर कसया थाने की पुलिस घटना के बाद देर रात को पहुंच गई, लेकिन संजीत पकड़ में नहीं आया।
परिवार के बाकी सदस्यों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना स्थल पर दूसरे दिन जुटे लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चा हो रही थी। जमीन पर गिरा खून और घटना स्थल पर मिले गड़ासा, हसिया, बकुआ, कपड़ा , चप्पल आदि के बारे में लोग अलग-अलग कयास लगाते रहे। बरगद के पेड़ के नीचे बैठकर पूरे दिन इसकी चर्चा रही। 16 अप्रैल को मृतक के पोते ऋतुराज गुप्ता की शादी में रामचंद्र गुप्ता और संजीत एक ही साथ बाइक से शादी का कार्ड देने जाते थे।

इसके अलावा भी बाजार से सामानों की खरीदारी करने के लिए आते-जाते रहे। बैंक से जब भी रुपये निकालना होता था तो रामचंद्र गुप्ता अपने बेटे व पोता के बजाए आरोपी के साथ ही जाते थे। मृतक के चार बेटे विनोद गुप्ता, अरविंद गुप्ता, सुमंत गुप्ता और सत्येंद्र गुप्ता सभी की शादी हो चुकी है। इसमें दो भाई विनोद और अरविंद गांव से बाहर मकान बनवाकर रहते है। उन्हीं लोगों के साथ रामचंद्र गुप्ता रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed