फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Case filed against 47, revenue recovery of 63 lakhs

47 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, 63 लाख की राजस्व वसूली

Mon, 11 Apr 2022 11:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
Case filed against 47, revenue recovery of 63 lakhs
47 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, 63 लाख की राजस्व वसूली
विज्ञापन

10 दिन में 2,837 उपभोक्ताओं के काटे गए कनेक्शन
तीन महीने में बिजली हानि 15 फीसदी से कम करने का लक्ष्य
कसया(कुशीनगर)। विद्युत निगम बिजली हानियां कम करने व चोरी रोकने के लिए एक अप्रैल से जिले भर में सघन चेकिंग अभियान चला रहा है। दस दिनों में निगम की तरफ से 2,837 विद्युत बकाएदारों का कनेक्शन काटा गया है। जबकि 47 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस दरम्यान 63 लाख रुपये की राजस्व की वसूली हुई है।
विद्युत चोरी और इसकी हानि रोकने के लिए टीमें गठित की गई हैं, जो सुबह हाई लॉस एरिया में पहुंचकर कनेक्शन काटने, चोरी रोकने, बकाया वसूल करने व नियम विरुद्ध बिजली का उपयोग करने वालों के खिलाफ केस दर्ज कराने की कार्रवाई कर रही है। विद्युत वितरण मंडल कुशीनगर के अधीक्षण अभियंता राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि जिले के कसया, हाटा, पडरौना और सेवरही चारों डिविजनों में अधिशासी अभियंताओं की देखरेख में चेकिंग कराई जा रही है। 10 दिनों में चेकिंग के दौरान विद्युतकर्मियों ने 47 लोगों के खिलाफ विद्युत चोरी सहित अन्य नियम विरुद्ध पाए जाने पर मुकदमा दर्ज कराया है। जबकि 63 लाख 65 हजार रुपये जमा भी कराए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 10 हजार रुपये से अधिक के बकाएदारों के करीब 2,837 कनेक्शन काटे गए हैं। उन्होंने बताया कि अभी बिजली की आपूर्ति पुराने रोस्टिंग के मुताबिक की जा रही है। इसमें गांव को 18 घंटे, तहसील मुख्यालय को 21 और जिला मुख्यालय रविंद्रनगर धूस को 24 घंटे बिजली की आपूर्ति की जा ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए हैं, उनमें दो, पांच व 10 किलोवाट भार वाले उपभोक्ताओं की संख्या अधिक है। यूपीपीसीएल के चेयरमैन एम. देवराज के निर्देश पर यह अभियान आगे चलता रहेगा। अभियान का लक्ष्य आगामी तीन महीनों में बिजली हानियां 15 फीसदी कम करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed