{"_id":"62f005816a609b63a30d2524","slug":"case-filed-against-4-including-former-dios-kushinagar-news-gkp4464039144","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व डीआईओएस सहित चार के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व डीआईओएस सहित चार के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

हाटा। महर्षि वाल्मीकि इंटर कॉलेज पिपरैचा हाटा के प्रबंधकीय विवाद से उपजे एक मामले में न्यायालय के निर्देश पर पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक कुशीनगर, पूर्व प्रधानाचार्य, वर्तमान प्रधानाचार्य सहित चार लोगों के खिलाफ हाटा कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।
आरोप है कि कूटरचित ढंग से तत्कालीन प्रधानाचार्य ने प्रबंधक के रूप में अपनी भाभी का हस्ताक्षर प्रमाणित करा लिया और उसी से विद्यालय संबंधित सभी वित्तीय मामले संचालित कराते थे।
हाटा कोतवाली क्षेत्र के पिपरैचा गांव के रहने वाले रामरक्षा सिंह ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था कि वह महर्षि वाल्मीकि इंटर कॉलेज के प्रबंधक हैं, लेकिन पूर्व प्रधानाचार्य शारदा सिंह ने अपनी भाभी का हस्ताक्षर प्रबंधक के रूप में कूटरचित ढंग से विभाग में प्रमाणित करा लिया है।
विज्ञापन
इस संबंध में रामरक्षा सिंह ने खुद की कमेटी वैध होने संबंधित एसडीएम कोर्ट के आदेश का हवाला भी दिया था। न्यायालय ने रामरक्षा सिंह का प्रार्थना पत्र स्वीकार करते हुए पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक, पूर्व प्रधानाचार्य शारदा सिंह, लक्ष्मी सिंह और कलावती देवी के खिलाफ जालसाजी, फरेब, फर्जी दस्तावेज तैयार करने और सरकारी धन के दुरुपयोग करने का मुकदमा दर्ज करने का निर्देश हाटा कोतवाली पुलिस को दिया था। इसके आधार पर हाटा कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इस संबंध में आरोपी पूर्व प्रधानाचार्य शारदा प्रसाद सिंह ने बताया कि कुछ लोगों ने फर्जी ढंग से कमेटी बनाकर प्रबंधकीय विवाद उत्पन्न कर दिया है। कोतवाल रणजीत सिंह ने कहा कि कोर्ट के निर्देश पर संबंधितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।