{"_id":"6349a0f6e8e08371b352c3cf","slug":"case-file-against-three-people-kushinagar-news-gkp4540565188","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट के मामले में तीन पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट के मामले में तीन पर केस दर्ज
विज्ञापन
मारपीट के मामले में तीन पर केस दर्ज
- कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
पटहेरवा। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व क्षेत्र के कोटवा करजही गांव में एक महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने गांव के तीन नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की है।
क्षेत्र के कोटवा करजही गांव निवासी सुशीला देवी ने अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/ विशेष न्यायाधीस एससी/एसटी कोर्ट में बाद दाखिल कर बताया था कि बीते आठ फरवरी 2021 को अपने दरवाजे पर बैठी थी। उसी दौरान गांव के ही तीन लोग जमीनी विवाद को लेकर उन्हें गलियां देने लगे। इसका विरोध करने पर आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। उनका कपड़े आदि फाड़ कर छेड़छाड़ करने लगे। महिला का आरोप था कि घटना की सूचना के बाद भी पटहेरवा पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
इस मामले में न्यायालय ने पुलिस को कार्रवाई करने का आदेश दिया है। कोर्ट के आदेश पर पटहेरवा पुलिस ने गांव के दिग्विजय राय, कृष्ण कुमार राय और शेषनाथ राय समेत तीन लोगों के खिलाफ घर में घुस कर मारपीट करने, छेड़छाड़ करने, दलित उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। इस संबंध में एसओ अखिलेश सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर आरोपी तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।