{"_id":"60660b9e8ebc3ec96751306e","slug":"case-file-against-three-people-kushinagar-news-gkp3904777168","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन लोगों पर हत्या का केस दर्ज, चितहा गांव में मारपीट में हुई थी एक महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन लोगों पर हत्या का केस दर्ज, चितहा गांव में मारपीट में हुई थी एक महिला की मौत
विज्ञापन

- मारपीट में घायल एक अन्य महिला मेडिकल कालेज रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
नेबुआ रायगंज। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के चितहा गांव में बुधवार की देर शाम मारपीट के दौरान हुई महिला की मौत के मामले में पुलिस ने तीन लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। इसके अलावा दूसरी घायल महिला को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। बृहस्पतिवार को सीओ व एसओ ने गांव पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
टेंट हाउस में कार्य करने वाले दो पड़ोसियों के बीच बुधवार की शाम को पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद शुरू हुआ। थोड़ी ही देर में दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। जिसमें एक पक्ष के बिरझन की पत्नी सुभावती की चोट लगने से मौत हो गई। वहीं सिरझन की पत्नी फुलपतिया गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे जिला अस्पताल ले जाया गया। बृहस्पतिवार को फुलपतिया की स्थिति चिंताजनक देख मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।
वहीं बिरझन की पत्नी का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा तो चीख पुकार मच गई। दोपहर बाद शव का अंतिम संस्कार हुआ। घटना की गंभीरता को देखते हुए सीओ खड्डा शिवाजी सिंह और एसओ नेबुआ नौरंगिया पवन सिंह मौके पर पहुंचे थे। मृतका के पति बिरझन की तहरीर पर दूसरे पक्ष के श्यामलाल सहित तीन लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। नेबुआ नौरंगिया थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह का कहना है कि मृत महिला के पति की तहरीर पर तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है। जल्दी ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।