फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   case file against rape

दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म, पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में दर्ज किया केस

Thu, 05 Aug 2021 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
case file against rape
दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म, पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में दर्ज किया केस
विज्ञापन

सीओ और एसओ के गांव में पहुंचने पर नहीं मिला आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
नेबुआ रायगंज (कुशीनगर)। घर में अकेली सो रही एक दिव्यांग किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी की पुकार सुनकर पहुंची मां ने आरोपी को थप्पड़ मारा तो आरोपी उसे भी मार-पीटकर भाग निकला। किशोरी की मां ने बृहस्पतिवार को थाने में तहरीर दी। पुलिस ने घटना के बारे में पता करने के बाद देर शाम आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया। उसके बाद सीओ और एसओ आरोपी को पकड़ने गांव पहुंचे, लेकिन वह नहीं मिला।
तहरीर में बताया गया है कि दिव्यांग किशोरी बुधवार की दोपहर अपने घर में सोई थी। उसे अकेली देखकर गांव का एक व्यक्ति पहुंचा और डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसी दौरान पहुंची किशोरी की मां ने आरोपी को पकड़ लिया। उसे थप्पड़ मारा तो वह उसे भी मार-पीटकर भाग निकला।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को किशोरी को लेकर उसकी मां नेबुआ नौरंगिया थाने पहुंची। उसने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ देर शाम दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया। उसके बाद आरोपी की तलाश में सीओ खड्डा शिवाजी सिंह और एसओ मिथिलेश राय पुलिस के साथ गांव में पहुंचे, लेकिन आरोपी नहीं मिला। एसओ ने बताया कि दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed