Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   case file against four people

पिता-पुत्र समेत चार पर हत्या का केस दर्ज

Fri, 18 Jun 2021 11:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
case file against four people
पिता-पुत्र समेत चार पर हत्या का केस दर्ज
विज्ञापन

- आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दे रही दबिश
- ईंट-भट्ठे के पास मिट्टी में युवक का शव मिलने का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। थाना क्षेत्र के मैनपुर गांव के टोला शिवपट्टी के बगल में स्थित ईंट-भट्ठे के पास जमीन के अंदर मिट्टी में दबे मिले वकील अंसारी (43) के शव के मामले में पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ हत्या व साक्ष्य छिपाने का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

मैनपुर गांव के शिवपट्टी टोला निवासी वकील अंसारी (43) बीते बुधवार की शाम करीब सात बजे घर से किसी कार्य से निकले लेकिन देर रात तक वापस नहीं आए। बृहस्पतिवार की सुबह परिजन पुलिस को उनके गायब होने की सूचना दिए थे। परिजन और गांव के लोग अगल-बगल तलाशते रहे। किसी ने गांव के बगल में स्थित ईंट-भट्ठे के दक्षिण दिशा में मिट्टी खुदी देखा तो युवक के परिजनों को सूचना दी। संदेह के आधार पर परिजन मिट्टी की खुदाई करने लगे तो वहां युवक का शव दबा मिला। सूचना पर मौके पर पहुंचे सीओ कसया पीयूषकांत राय व एसओ अखिलेश कुमार सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस मामले में मृतक के पिता मौलवी अंसारी की तहरीर पर पुलिस ने मैनपुर निवासी ईंट भट्ठा मालिक चंद्रदेव, गोवर्द्धन, जेसीबी संचालक सिरसिया खोहिया निवासी कृष्ण मुरारी व भट्ठे पर काम करने वाला रांची का मजदूर लखन के खिलाफ हत्या समेत साक्ष्य छिपाने का केस दर्ज कर जांच में जुट गई है। इस मामले में पुलिस दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, हालांकि की पुलिस ने किसी को हिरासत में लेने से इनकार किया है। इस संबंध में सीओ पीयूष कांत राय ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर ईंट भट्ठा मालिक पिता-पुत्र समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम दबिश दे रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed