फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   case file against 11 people

खैरी गांव में हुए विवाद में 11 पर मुकदमा दर्ज

Fri, 07 Oct 2022 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
case file against 11 people
खैरी गांव में तैनात पुलिस बल।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
खैरी गांव में हुए विवाद में 11 पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

- विवाद होने के बाद गांव में पीएसी तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
पिपरा बाजार। खैरी गांव मे मूर्ती विजर्सन के दौरान विवाद हो गया था। प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। तीन लोगों को हिरासत में भी लिया है। गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है।
नेबुआ नौरंगिया थाना के खैरी गांव में हर वर्ष की तरह इस बार भी नवरात्रि में गांव के प्राथमिक विद्यालय प्रांगण मे मां दुर्गा की प्रतिमा रखकर पूजा की गई। बृहस्पतिवार को कमेटी के युवक गाजेबाजे के साथ दुर्गा प्रतिमा को ट्राली पर रखकर बगल के ताल में विसर्जन के लिए गांव के रास्ते ले जा रहे थे।
विज्ञापन

इसी बीच दूसरे समुदाय के युवकों ने रास्ते में वाहन खड़ा करके प्रतिमा को रोक दिया। इसके बाद दोनों समुदायों के लोग आमने-सामने हो गए। मामले की जानकारी पाकर एसपी धवल जायसवाल सहित अन्य अधिकारी पहुंचे। मामला शांत कराकर दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में खैरी गांव के ग्राम प्रधान सूर्यजीत सिंह ने शुक्रवार को थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अतुल कुुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रधान की तहरीर पर 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। तीन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed