{"_id":"60cf392c8ebc3e2dae2ca304","slug":"case-file-against-100-people-kushinagar-news-gkp3987742142","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंधा काटने के मामले में सौ से ज्यादा लोगों पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंधा काटने के मामले में सौ से ज्यादा लोगों पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंधा काटने के मामले में सौ से ज्यादा लोगों पर मुकदमा दर्ज
- जलनिकासी न होने से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को काट दिया था नौतार तटबंध
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। जलनिकासी न होने से आक्रोशित ग्रामीणों की तरफ से नौतार तटबंध (बंधा) काटने के मामले में प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। पुलिस ने इस मामले में सौ से ज्यादा अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
उफनाए तुर्कहां नाले का पानी घरों, सड़क तथा फसलों को नुकसान पहुंचा रहा था। पानी की निकासी के लिए नौतार तटबंध में बने ह्यूम पाइप के साइफन से पानी नहीं निकलने से परेशान ग्रामीणों ने शनिवार को तटबंध काट दिया था। आक्रोशित लोगों को एसडीएम व सीओ ने समझाबुझाकर शांत कराया था। क्षेत्रीय विधायक भी लोगों को समझाने पहुंचे थे। ग्रामीणों का कहना था कि जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से लगभग 15 गांव व पांच हजार एकड़ फसल प्रभावित है, जबकि बाढ़खंड के अभियंताओं का कहना था कि यहां रेगुलेटर या कोई अन्य व्यवस्था के लिए उच्चाधिकारियों की स्वीकृति व धन की जरूरत है। अभियंताओं के मुताबिक तटबंध कट जाने से नदी का जलस्तर बढ़ेगा तो नदी का पानी उल्टे इस नाले के रास्ते घुसकर गांव में तबाही मचाने लगेगा।
इस संबंध में हनुमानगंज थाने के एसओ पंकज गुप्ता ने बताया कि बाढ़खंड के एसडीओ की तहरीर पर विभिन्न धाराओं में सौ से ज्यादा अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।