फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Case against young man on charges of kidnapping

Kushinagar News: अपहरण के आरोप में युवक पर केस

Thu, 09 May 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 09 May 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Case against young man on charges of kidnapping
रामकोला। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एक युवक पर अपहरण का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि बीते 30 अप्रैल को उनके गांव का एक युवक उनकी बेटी को बहला फुसलाकर कहीं भगा ले गया है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चल रहा है। तहरीर मिलने पर पुलिस इस मामले में एक अज्ञात युवक पर केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। संवाद
विज्ञापन


0
नौ लीटर शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
तरयासुजान। तरयासुजान पुलिस ने गश्त के दौरान नौ लीटर देसी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। एसआई विनय कुमार मिश्र ने बताया कि वे और सिपाही रमेशचंद्र गश्त पर थे। इसी बीच सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध शराब लेकर बिहार की तरफ जा रहा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंमी और उसे दबोच लिया। आरोपी की तलाशी ली गई तो उसके पास से नौ लीटर देसी शराब बरामद किया गया। आरोपी की पहचान अमित कुमार भटवा मोड़ गोपालगंज बिहार के रूप में हुई है। संवाद
विज्ञापन


0
तीन पशु तस्कर गिरफ्तार
पडरौना। तमकुहीराज पुलिस ने मंगलवार को पशु तस्करी गैंग के तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। एसआई बादशाह सिंह ने बताया कि प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी करने वाले गैंग के मोसिम मुरादाबाद, विजय कुमार मुरादाबाद और समीर तरयासुजान को गिरफ्तार किया गया है। यह तीनों प्रतिबंधित पशुओं काे एक प्रांत से दूसरे प्रांत में पहुंचाते थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


0
पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट में तीन पर केस
पडरौना। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरपाती निवासी किरन देवी ने तीन लोगों पर पुरानी रंजिश को लेकर मापीट का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि वे अपने घर जा रही थी। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर उनके गांव के भगवंत, निरमा देवी और उनकी बहन ने अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट की। शोर सुनकर पहुंचे आसपास के लोगाें ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। संवाद

0

बच्चों के विवाद को लेकर मारपीट में केस
पडरौना। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर निवासी जीबोध साहनी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि सोमवार की शाम उनका पुत्र गांव के कुछ बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी बीच उनमें किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसको लेकर गांव का अर्जुन गुप्ता उनके घर के सामने आकर अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करने लगा। मना करने पर वह मारपीट करने लगा। तहरीर मिलने पर पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है। संवाद
0

बड़े भाई पर लगाया मारपीट का आरोप

पडरौना। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर टोला चंदन बरवा निवासी गुलाब गोंड़ ने पुलिस को तहरीर देकर अपने बड़े भाई मंधीर पर मारपीट का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि वे अपने घर के सामने ठेला लगाए थे। इसी दौरान उनके बड़े भाई मंधीर, मदन गोंड़, अनिता गोंड़ और नीलम गोंड़ ने उनके ठेले को धक्का देकर गिरा दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। संवाद

0

संविदा पर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी

पडरौना। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिरसिया वार्ड नंबर दो निवासी दुर्गेश सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि कसेरा टोली निवासी नवीन श्रीवास्तव ने बिजली विभाग में संविदा पर नौकरी दिलाने के नाम पर एक लाख रुपये की मांग की थी। उन्होंने रुपये नवीन के खाते में भेज दिया। एक साल बाद नौकरी न मिलने पर उन्होंने अपना रुपया वापस मांगा तो आरोपन्रुपये देने से इन्कार करने लगा और जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस आरोपी के खिलाफ पर केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। संवाद
0
प्राथमिक विद्यालय में चोरी
पडरौना। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय खोखिया के प्रभारी शरदेंदु त्रिपाठी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि विद्यालय के कमरे में रखा स्मार्ट टीवी, यूपीएस, सीपीयू, कनेक्टिंग वॉयर, साउंड सिस्टम, की-बोर्ड, बैटरी आदि सामानों की चोरी की गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। संवाद
0
मारपीट का आरोप

पडरौना। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के बोधीछपरा निवासी मदन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि पांच मई की सुबह पुरानी रंजिश को लेकर उनके पडोसी किशुनधारी, भागमनी, सोनी, रानी दरवाजे पर आकर अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट करने लगे। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मारपीट का केस दर्ज किया है। संवाद

0

मारपीट के मामले में केस दर्ज

कप्तानगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम धवरा निवासी तुफानी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि गांव के ही चन्द्रभान, अक्षयवर, बैजनाथ, संगीता ने पुराने रास्ते के विवाद को लेकर दो मई की सुबह 10 बजे के करीब घर में घुस मारपीट करने लगे। आरोप है कि बाहर रखे बाइक को भी उन लोगों ने तोड़ दिया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। संवाद
0

पुलिस चौकी से भगाने का आरोप, सीएम पोर्टल पर शिकायत



तमकुहीराज। स्थानीय थाना क्षेत्र के सरया खुर्द गांव निवासी महिला ने मामले में कार्रवाई नहीं किए जाने और डिबनी बंजरवा पुलिस चौकी से भगाये जाने का आरोप लगाया है। गांव निवासी तारा देवी पत्नी बबलू चौहान ने बताया कि उसकी झोपड़ी में पुरानी रंजिश के कारण दो मई की रात तीन लोगों ने आग लगा दिया। आग के कारण एक बाइक, अनाज और आठ हजार रुपया जलकर राख हो गया। पुलिस को तहरीर सौंप दो नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। पीड़ित ने रविवार को मुख्यमंत्री जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा कारवाई की गुहार लगाई। पीड़ित महिला का 27 सकेंड का एक वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। आरोप है कि डिबनी बंजरवा पुलिस चौकी पर जाने के बाद पुलिसकर्मियों ने उसे भगा दिया। इंस्पेक्टर तमकुहीराज अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया पुलिस जांच में आरोपियों की संलिप्तता नहीं पाई गई है। संवाद
0
दो गैंगस्टर की पिकअप जब्त

पडरौना। तरयासुजान व पटहेरवा थाने की पुलिस ने दो गैंगस्टर की दो पिकअप को जब्त किया है। तरयासुजान पुलिस ने गैंगस्टर गुड्डू कुमार निवासी माल्हो थाना तरयासुजान की पिकअप को जब्त किया है। इंस्पेक्टर आशुतोष सिंह ने बताया कि पिकअप जब्त कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, पटहेरवा पुलिस ने गैंगस्टर अजय कुमार यादव की पिकअप को जब्त किया है। जब्त किए गए दोनों वाहन की कीमत 32 लाख रुपये आंकी गई है। संवाद

0
अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
कसया। पुलिस ने बुधवार को अपहरण व दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसएचओ गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि सबया निवासी अर्जुन कुशवाहा के खिलाफ अपहरण व दुष्कर्म का केस दर्ज है। वह काफी दिनों से फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई अतुल कुमार, सिपाही रवि प्रकाश सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed