{"_id":"666e0e86d2a7c4cbdf0721d4","slug":"case-against-young-man-for-making-indecent-remarks-on-home-minister-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-118310-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: गृहमंत्री पर अभद्र टिप्पणी के आरोप में युवक पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: गृहमंत्री पर अभद्र टिप्पणी के आरोप में युवक पर केस
Sun, 16 Jun 2024 03:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 16 Jun 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
गोडरिया(कुशीनगर)। सोशल मीडिया पर एक युवक ने गृहमंत्री मंत्री अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी कर दी। इसकी जानकारी होने पर भाजपा नेता उग्र हो गए और विशुनपुरा थाने में पहुंचकर युवक के खिलाफ तहरीर दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। नरवाडिह के युवा मोर्चा ग्रुप में टिप्पणी वायरल होने के बाद भाजपा नेताओं को जानकारी हुई।
विशुनपुरा थाना क्षेत्र के नरहवाडिह के युवा मोर्चा ग्रुप में एक युवक ने गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर दी। इसका स्क्रीन शाॅट सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसकी जानकारी होने के बाद भाजपा नेता उस युवक की तलाश करने लगे। लेकिन वह मिला नहीं और मोबाइल स्विच ऑफ कर घर से फरार हो गया। इसके बाद युवा मोर्चा के अध्यक्ष पप्पू उर्फ सूर्यचंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता विशुनपुरा थाने पहुंचे और पुलिस को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। भाजपा नेताओं ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ जो टिप्पणी की गई है, वह हिंदू जन मानस के खिलाफ है। थानाध्यक्ष रामसहाय चौहान ने बताया कि सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाले शैलेष के खिलाफ आईटी एक्ट का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।