फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Case against two in assault case

Kushinagar News: मारपीट के मामले में दो पर केस

Fri, 02 Aug 2024 04:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 02 Aug 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
Case against two in assault case
पटहेरवा। चौराखास थाना क्षेत्र के अमवा महंथ के अनुराग कुशवाहा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि 28 जुलाई की शाम पत्नी का पडरौना से इलाज कराकर वह लौट रहे थे। समउर मोड़ पर गाड़ी खड़ी कर सब्जी खरीदने लगे। इसी दौरान विशाल सिंह, धन्नू और एक अन्य व्यक्ति सामने की दुकान से आए और छिनैती की नियत से पत्नी को गाड़ी में घूरने लगे। आरोप है कि इसका विरोध करने पर पीड़ित को पत्नी के सामने ही वह अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करते हुए मोबाइल छीनकर तोड़ दिए और ईंट-पत्थर से सिर पर वार कर दिया। इससे वह अचेत होकर जमीन पर गिर गए। पीड़ित के शोर मचाने पर भी आरोपी मारते-पीटते रहे। उनके भय से कोई बीच-बचाव करने भी नहीं आया। सूचना पर पहुंचे परिजन सीएचसी फाजिलनगर ले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed