फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Case against two accused of rape on the pretext of visiting the temple

Kushinagar News: मंदिर घुमाने के बहाने दुष्कर्म के दो आरोपियों पर केस

Fri, 12 Apr 2024 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 12 Apr 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Case against two accused of rape on the pretext of visiting the temple
खड्डा। मंदिर घुमाने के बहाने छात्रा को ले जाकर दुष्कर्म करने वाले दो आरोपियों पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की कक्षा सात की छात्रा आठ अप्रैल को स्कूल में पढ़ने गई थी। रास्ते में गांव का युवक उसको ईटहिया मंदिर घुमाने के बहाने बाइक पर बैठाकर ले गया। कुछ दूर आगे एक और युवक बाइक पर सवार गया। आरोप है कि छात्रा को मंदिर न ले जाकर युवक उसे सुनसान स्थान पर ले गए और दुष्कर्म किया। घर पहुंची छात्रा ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। घर वालों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर दूसरे की तलाश कर रही है। पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट का केस दर्ज किया है। सीओ उमेश चंद भट्ट ने बताया कि छात्रा का बयान और मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। एक आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। दूसरे युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed