फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Case against three including the young man who got married after religious conversion

Kushinagar News: धर्मांतरण कराकर शादी रचाने वाले युवक समेत तीन पर केस

Fri, 27 Sep 2024 09:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 27 Sep 2024 09:05 PM IST
विज्ञापन
Case against three including the young man who got married after religious conversion
दुदही। किशोरी को शादी का झांसा देकर दो माह पूर्व गैर समुदाय का युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया। धर्मांतरण कराकर शादी रचाने का मैसेज किशोरी की मां के मोबाइल पर 22 सितंबर को भेजा। किशोरी की मां ने एसपी से मिलकर शिकायत की। एसपी ने केस दर्ज करने का आदेश दिया। पुलिस ने आरोपी युवक, उसके मां-बाप पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विशुनपुरा थाना क्षेत्र के दुदही नगर पंचायत के एक मोहल्ले की रहने वाली किशोरी को गैर समुदाय का युवक भगा ले गया। किशोरी की मां ने थाने पर कई बार शिकायती पत्र लेकर गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 22 सितंबर को आरोपी मोबाइल पर मैसेज भेजा कि किशोरी का धर्मांतरण कराकर शादी कर लिया हूं। इसकी जानकारी होने के बाद मां परेशान हो गई और विशुनपुरा पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद महिला एसपी संतोष कुमार मिश्रा से मिलकर पूरी बात बताई और प्रार्थना पत्र दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि आरोपी नौशाद, इसके पिता और माता के खिलाफ केस दर्ज कर किशोरी को बरामद और आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed