फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Case against three including Pradhan for asking for money to save money from police

Kushinagar News: पुलिस से बचाने के लिए रुपये मांगने पर प्रधान समेत तीन पर केस

Wed, 12 Feb 2025 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 12 Feb 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Case against three including Pradhan for asking for money to save money from police
पडरौना। आरएसएस के जिला कार्यवाह और पुलिस से बचाव करने के लिए दुकानदार से रुपये मांगने वाले ठाड़ीभार गांव के प्रधान समेत तीन लोगों पर विशुनपुरा पुलिस ने सोमवार को केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

एसपी के आदेश पर हुई कार्रवाई के बाद आरोपी घर छोड़कर फरार हैं। आरोपियों का रुपये मांगने का ऑडियो भी पुलिस के हाथ लगा है। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के विजयपुर उत्तर पट्टी गांव निवासी मोहम्मद अंसारी विशुनपुरा थाना के ठाड़ीभार चौराहा पर किनारा की दुकान चलाता है। रोज की तरह पांच फरवरी की देर शाम को दुकान बंद कर घर जा रहा था। प्रधान जयप्रकाश यादव नहर के पास किसी को डरा-धमका रहा था। उस दौरान वह पहुंचा तो इसका वीडियो बनाने लगे और बोले के तुम भी घटना में शामिल हो। दूसरे दिन दुकान पर दो लोग आए और बोले कि सरेह में एक नीलगाय की हत्या हुई थी। चलकर प्रधान से मिल लो नहीं तो जेल चले जाओगे।
विज्ञापन

प्रधान के घर जब दुकानदार पहुंचा तो प्रधान बोले कि एक नीलगाय की हत्या हुई है, जिसमें आरएसएस के जिला कार्यवाह ब्यास गौड़ ने दो दर्जन लोगों के नाम से तहरीर विशुनपुरा थाने में दी है। इसमें तुम्हारा भी नाम है। 70 हजार रुपये दो नहीं तो जेल चले जाओगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे दिन दुकानदार मोहम्मद अंसारी, ब्यास गौड़ के घर अपने समाज के लोगों के साथ गया। वह घर पर नहीं मिले मोबाइल पर बात हुई तो वे बोले कि प्रधान की चाल है। मैंने कोई शिकायत नहीं की है।

इसके बाद प्रधान व परिवार के लोग फोन कर बार-बार रुपये के लिए दबाव बनाने लगे। टालमटोल करने पर 30 हजार रुपये देने की बात कही। इसकी शिकायत पीड़ित दुकानदार ने एसपी से मिलकर की और रुपये मांगने की रिकाॅर्डिंग भी पेन ड्राइव में करके दी है। एसपी के आदेश पर विशुनपुरा पुलिस ने प्रधान जयप्रकाश यादव, भतीजे नंदू यादव और सुरेश यादव पर केस दर्ज कर लिया है। विशुनपुरा थानाध्यक्ष राजू सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed