फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Case against six in assault case

Kushinagar News: मारपीट के मामले में छह पर केस

Thu, 11 Apr 2024 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 11 Apr 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Case against six in assault case
मारपीट के मामले में छह पर केस
विज्ञापन

फाजिलनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र के बलुआ शमशेर शाही गांव निवासी रामचंद्र शर्मा ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 27 मार्च की शाम उनकी पत्नी बच्चों के साथ भोजन बना रहे थे। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही अभिषेक, गोलू, सिंगारी, सुरेंद्र, अजय समेत अन्य लाठी डंडों से लैस होकर मारपीट करने लगे। इससे वह और उनकी पत्नी को गंभीर चोटें लगीं। गांव के लोगों ने बीचबचाव किया। पीड़ित ने बताया कि घटना के बाद फाजिलनगर सीएचसी पर इलाज कराया, जहां से पत्नी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर छह आरोपियों के खिलाफ मारपीट व धमकी का केस दर्ज किया है। एसओ राकेश रोशन सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद


0
मारपीट व धमकी में वांछित को किया गिरफ्तार
पटहेरवा। मारपीट और धमकी के मामले में एक वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पटहेरवा गांव निवासी संजय करीब चार वर्ष पूर्व मारपीट के मामले में आरोपी है। न्यायालय कसया की ओर से उसके खिलाफ वारंट जारी किया गया है। एसओ राकेश रोशन सिंह, एसआई धीरेंद्र वर्मा समेत पुलिस टीम ने उसे बुधवार की दोपहर उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन


0

चोरी के सामानों के साथ दो गिरफ्तार
पडरौना। तरयासुजान थाने की पुलिस ने एक मैजिक से चोरी के सामानों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसओ आशुतोष सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम सलेमगढ़ नोनियापट्टी के पास से एक मैजिक वाहन से चोरी के छह लोहे की पुल्ली व एक साफ्ट बरामद करते हुए आरोपी संजू चौहान व मंटू चौहान निवासी सलेमगढ़ नोनियापट्टी थाना तरयासुजान को गिरफ्तार किया गया है। वाहन समेत चोरी के सामानों की कीमत बाजार में तकरीबन नौ लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस टीम में एसआई विनय कुमार मिश्र, विमलेश कुमार द्विवेदी, हेड कांस्टेबल रमेश चंद यादव, विरेंद्र गुप्ता शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


0

महिला समेत दो वांछित गिरफ्तार
बरवापट्टी। बरवापट्टी पुलिस ने एक महिला समेत दो वांछित को गिरफ्तार किया है। एसओ राजेश कुमार ने बताया कि वांछित राजकिशोर तिवारी निवासी सरगटिया थाना विशुनपुरा व एक महिला को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद

0
पशु तस्करी गैंग के तीन सदस्यों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई
बरवापट्टी। विशुनपुरा पुलिस ने पशु तस्करी गैंग के तीन सदस्यों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। एसओ रामसहाय चौहान ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश से बिहार व अन्य जगहों पर प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी करने वाले गैंग के वाजिद अली उर्फ भोला निवासी फाजिलनगर थाना पटहेरवा, बिट्टू गुप्ता निवासी बजरा टायर महुअवा थाना तरकुलवा जिला देवरिया व एक अन्य महिला के खिलाफ विशुनपुरा पुलिस ने गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। संवाद

0
दो वारंटी गिरफ्तार
रामकोला। पुलिस ने वारंटी नंदू निवासी सिकटिया बड़हरा लक्ष्मीपुर व मुर्तजा निवासी पिपराडीह अमडरिया थाना रामकोला को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है। एसओ विनय सिंह ने बताया कि वारंटियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। दो वारंटियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed